Uncategorized

इंदौर के कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमला, प्रधान आरक्षक को गंभीर चोट

इंदौर। शहर के कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र में आज रात मादक पदार्थ बेचने वालों को पकड़ने गए दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर बदमाश भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिसकर्मियों ने चारों तरफ घेराबंदी कर कुछ ही देर में मरी माता चौराहा के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की परदेसी पुरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रोशन यादव, एवं साथी प्रधान आरक्षक भोला यादव रात 8 बजे कुलकर्णी भट्टा में नशीला पदार्थ बेचने वालों की तलाश में गए थे। इस बीच दो पाउडर बाज पुलिसकर्मियों के हाथ लग गए।


पुलिसकर्मियों ने जैसे ही उन्हें पकड़ा उनमें से एक बदमाश ने चाकू निकालकर प्रधान आरक्षक रोशन पर हमला किया जिससे उसके मुंह पर गंभीर चोट आई है। एक आरोपी का नाम अमन बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी। गलियों में पुलिस जवान दौड़ते भागते नजर आए।

Share:

Next Post

नए नामकरण के अलावा विपक्ष में कुछ नहीं बदला

Fri Jul 21 , 2023
– डॉ. दिलीप अग्निहोत्री बेंगलुरू में विपक्षी दलों के जुटान के बीच लोकसभा चुनावों के मद्देनजर गठबंधन के नामकरण के लिए भारी भरकम शब्दों का चयन किया। पर उनकी राजनीति में इसका फिट होना मुश्किल है। विपक्षी दलों गठबंधन को इंडिया नाम दिया गया। यह जोड़-तोड़ कर बनाया गया नाम है – इंडियन नेशनल डेवलपमेंट […]