img-fluid

PM मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश? कार्यक्रम स्थल के पास मिला विस्फोटक, एजेंसियों में हड़कंप

May 10, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की बेंगलुरु यात्रा से पहले रविवार (10 मई, 2026) को शहर के बाहरी इलाके में स्थित कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूर पर दो जिलेटिन स्टीक्स बरामद किए गए हैं. पीएम के कार्यक्रम स्थल के नजदीक जिलेटिन स्टीक्स के बरामद किए जाने के बाद सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है. यह विस्फोटक बेंगलुरु के कागलीपुरा के पास एक आश्रम के नजदीक मिली, जो मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर था, जिसमें पीएम मोदी शामिल होने वाले थे.

विस्फोटक बरामदगी पर बोले सेंट्रल बेंगलुरु रेंज के डीआईजी
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विस्फोटक की बरामदगी के बाद बेंगलुरु सेंट्रल रेंज के डीआईजी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले की जा रही जांच के दौरान दो जिलेटिन स्टीक्स रविवार (10 मई, 2026) की सुबह फुटपाथ के किनारे से बरामद की गईं, जो मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किमी दूर था, जिसमें पीएम शामिल होने वाले थे.’ उन्होंने कहा, ‘घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को घेर लिया है. बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है, जहां बरामद सामग्री की जांच की गई. इस मामले में आगे की जांच फिलहाल जारी है.’


  • खुफिया एजेंसियों ने संभावित आतंकी खतरे की दी सूचना
    यह घटना खुफिया एजेंसियों की तरफ से संभावित आतंकी खतरे की सूचना मिलने के एक दिन बाद सामने आई है. जिसके चलते दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कई संवेदनशील स्थानों पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस को संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस सामानों और खड़ी गाड़ियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.’

    पुलिस गहनता से कर रही मामले की जांच
    बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में गहनता के साथ अपनी जांच शुरू कर दी है और पुलिस अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर जिलेटिन स्टिक्स उस जगह तक कैसे पहुंचीं और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी.

    श्री श्री रवि शंकर के आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के कार्यक्रम में पहुंचे थे पीएम
    यह घटना ऐसे समय सामने आई जब प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित श्री श्री रवि शंकर की आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां संस्था की स्थापना के 45 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया था.

    Share:

  • MP में 3 IPS का तबादला, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    Sun May 10 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग (Madhya Pradesh Police Department) में रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। 3 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। लिस्ट में ग्वालियर DIG का नाम भी शामिल है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार 2010 बैच के राकेश सागर को पुलिस मुख्यालय में DGP बनाया गया है। वहीं भिंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved