देश राजनीति

महाराष्ट्र में हिन्दुओं को विभाजित करने का किया जा रहा प्रयास : उद्धव ठाकरे

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने कहा है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में हिंदुओं को विभाजित (Hindus divided) करने तथा मराठी अमराठी विवाद (marathi amarathi controversy) शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। ठाकरे ने कहा कि यह प्रयास महाराष्ट्र में नगरनिगम के चुनाव तक जारी रहेंगे, इसलिए शिवसेना कार्यकर्ताओं को सचेत तथा चौकन्ना रहने की जरूरत है।


उद्धव ठाकरे शनिवार को शिव संपर्क अभियान के तहत कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र और उत्तरी महाराष्ट्र के जिला प्रमुखों और जिला संपर्क प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। ठाकरे ने कहा कि आने वाले दिनों में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। इस बार भी इन चुनावों के बाद महाविकास आघाड़ी (गठबंधन) की सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल और केरल की तरह भाजपा हमें हिंदू विरोधी बताने की कोशिश कर रही है। बंगाल में अपार संभावनाएं हैं। इस बार ममता दीदी को पिछली बार से ज्यादा सीटें मिली हैं। हम हमेशा कहते हैं कि महाराष्ट्र दिशा दिखाता है। अब महाराष्ट्र एक बार फिर दिशा दिखाना चाहता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदुओं, मराठी के बीच बंटवारा भाजपा की चाल है।

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि संयुक्त महाराष्ट्र समिति को किसने तोड़ा था यह याद करने की जरूरत है। हमें मुंबई लड़ते-लड़ते मिली, जबकि भाजपा सिर्फ सीटों के लिए हिंदू मतों में विभाजन करती रही है। ठाकरे ने कहा कि शिवसैनिकों को आम जनता की बीच जाकर भाजपा की इस साजिश को बताना चाहिए और महाविकास आघाड़ी के काम भी आम जनता तक पहुंचाना चाहिए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मजदूर दिवस विशेष: 'हुजूर, मजबूर है देश का मजदूर...!

Sun May 1 , 2022
– रमेश सर्राफ धमोरा मजदूर एक ऐसा शब्द है जिसके बोलने में ही मजबूरी झलकती है। सबसे अधिक मेहनत करने वाला मजदूर आज भी सबसे अधिक बदहाल स्थिति में है। दुनिया में एक भी ऐसा देश नहीं है जहां मजदूरों की स्थिति में सुधार हो पाया हो। दुनिया के सभी देशों की सरकारें मजदूरों के […]