img-fluid

ग्वालियर व्यापार मेले में वायुसेना के बैण्ड पर बालीवुड की धुन पर झूमे श्रोता

February 08, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में चल रहे श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेले (Shrimant Madhavrao Scindia Trade Fair) में वायुसेना की बैण्ड (Air Force Band.) ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी अपनी प्रस्तुति दी। वायुसेना के बैण्ड द्वारा दी गई रोमाटिंक गानों की शानदार धुन को सुनकर दर्शक हतप्रद रह गए और झूमते नजर आए।

ग्वालियर व्यापार मेले में पहली बार वायुसेना के बैण्ड ने दो दिवसीय अपनी प्रस्तुति दी है। इस प्रस्तुति में वायुसेना के जवानों के कई रंग देखने को मिले। शनिवार की शाम हिंदुस्तान मेरी जान गीत के साथ वायुसेना के बैण्ड ने मेले में प्रस्तुति की शुरुआत की। देर तक चली इस प्रस्तुति में वायुसेना के बैण्ड पर रोमांटिक वालीवुड के गानों को सुनकर जो दर्शक जहां खडा था, वहीं पूरी तन्मयता के साथ खड़ा रहा और प्रस्तुति को सुनने में मग्न नजर आया।


  • इस अवसर पर एयर कमोडोर मनीष शर्मा (वायु सेवा मेडल एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर फोर्स स्टेशन ग्वालियर), ग्रुप कैप्टन सुभाष सी सिंह (चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर), ग्रुप कैप्टन अमित बाजपेई (स्टेशन सिक्योरिटी ऑफिसर), कलेक्टर रूचिका चौहान व नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने एयरफोर्स के बैंड द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति के लिए एयरफोर्स के अधिकारियों और बैंड के सदस्यों को धन्यवाद दिया। साथ ही सभी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

    रोमाटिंक गीतों की प्रस्तुति में दिखा वायुसेना का अलग रूप
    ग्वालियर व्यापार मेले में वायुसेना के बैण्ड ने शुरुआत फन फेयर की मधुर धुन से की। इसके बाद वंदे मातरम एवं हिंदुस्तान गीत की मधुर धुन प्रस्तुत की। इसके बाद वायुसेना के बैण्ड ने बालीवुड के रोमांटिक गानों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बालीवुड के गानों में 80-90 के दशक के रोमांटिक गानों ने समा बांध दिया। सबसे पहले बदन पर सितारे लपेटे हुए.. हो जाने तमन्ना… कहां जा रही हो… गाने की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद जब हम चले…, छू कर मेरे मन को किया तुने क्या इशारा… आदि गानों की प्रस्तुति दी।

    स्टॉल पर दिखी सामान खरीदने उमडी भीड
    व्यापार मेले में वायुसेना की ओर से स्टॉल भी लगाया गया था, इस स्टॉल पर वायुसेना की टोपी, टीशर्ट सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुएं रखी थीं। इन वस्तुओं को मेले में आए सैलानियों ने काफी पंसद किया और जमकर वस्तुओं की खरीदारी की।

    Share:

  • एसबीआई का मुनाफा तीसरी तिमाही में 13 फीसदी बढ़कर 21,317 करोड़ रुपये

    Sun Feb 8 , 2026
    नई दिल्‍ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) (State Bank of India (SBI) ने चालू वित्‍त वर्ष 2025-26 (Current Financial Year 2025-26) की दिसंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। एसबीआई ने शनिवार को कहा कि 31 दिसंबर को समाप्‍त अक्‍टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा 13.06 फीसदी बढ़कर 21,317 करोड़ रुपये रहा। बैंक को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved