
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हिमस्खलन की खबर है। हिमस्खलन की यह घटना सोनमर्ग के हंग इलाके में हुई। हिमस्खलन के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हिमस्खलन में दो वाहन दब गए थे। सूचना मिलते ही एसएसपी गांदरबल के निर्देशन में एक पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने सफलतापूर्वक दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बर्फ से बाहर निकाला।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved