
नागदा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पुलिस भी सजग है। पुलिस द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को यह समझाइश दी जा रही है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने व शेयर करने से बचें। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए टीआई श्यामचंद्र शर्मा ग्राम झांझाखेड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचने की सलाह दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved