img-fluid

अयोध्या : धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी उत्सव, रामलला के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक

March 27, 2026

अयोध्या. रामनगरी (raamanagaree) अयोध्या (Ayodhya) स्थित राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Janmabhoomi Temple) में राम जन्मोत्सव (Ram’s Birth Celebration) धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। यह लगभग चार मिनट तक चला। विशेष बात यह रही कि तिलक ठीक उसी समय हुआ, जो समय भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है।

इस बार रामनवमी पर रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष संयोग भी बन रहा है। इससे इस आयोजन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का अभिषेक, शृंगार और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया गया। देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य क्षण के साक्षी बनें।


  • तीन दिन तक किया गया ट्रायल
    इससे पहले बृहस्पतिवार को सूर्य तिलक की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लगातार तीसरे दिन सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया। दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणों ने रामलला के मस्तक को आलोकित किया। यह प्रक्रिया करीब चार मिनट तक चली। शुक्रवार को भी यही प्रक्रिया दोहराई गई।

    सूर्य तिलक के लिए अपनाई गई ये प्रक्रिया
    मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, सूर्य तिलक के लिए मंदिर के ऊपरी तल पर विशेष रिफ्लेक्टर, लेंस और मिरर सिस्टम लगाए गए। सूर्य की किरणें लेंस के माध्यम से दूसरे तल पर लगे दर्पण पर पहुंचीं। वहां से परावर्तित होकर करीब 75 मिलीमीटर के आकार में रामलला के ललाट पर तिलक के रूप में दिखाई दीं। यह पूरी प्रक्रिया सूर्य की दिशा और गति के अनुरूप तय की गई।

    Share:

  • 150 औरतें, पॉवर कैप्सूल से लकवा और... ढोंगी अशोक खरात की डार्क फाइल

    Fri Mar 27 , 2026
    नासिक: नासिक पुलिस की एसआईटी और क्राइम ब्रांच ने भोंदू बाबा अशोक खरात के खिलाफ अपनी घेराबंदी सख्त कर दी है. कनाडा कॉर्नर स्थित उसके ओकस प्रॉपर्टी कार्यालय पर लगातार दूसरे दिन छापेमारी जारी है. फोरेंसिक टीम को यहां से ऐसी चीजें मिली हैं जो किसी भी सभ्य समाज को डराने के लिए काफी हैं. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved