‘ड्रीम गर्ल’ (‘Dream Girl’) की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2 ‘ (‘Dream Girl 2’) के मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला लिया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए मेकर्स ने बताया कि किन्ही कारणों से फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक ‘ड्रीम गर्ल 2’ अब अगले साल 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि पहले भी इसकी रिलीज डेट को बदला जा चुका है। तब इसे 29 जून से बदलकर 23 जून किया गया था।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘ड्रीम गर्ल 2’ के अलावा आयुष्मान खुराना इन दिनों अनिरुद्ध अय्यर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही है। ‘एन एक्शन हीरो’ के अलावा आयुष्मान जल्द ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में भी दिखाई देंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved