
बारां: बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन पर बड़ा हमला बोला है. बागेश्वर बाबा ने उदयनिधि स्टालिन को रावण के खानदान का बताया है. उन्होंने कहा कि उदयनिधि ने भारत के सनातनियों के दिल पर चोट पहुंचाई है. जब तक भूमि पर जल और सूर्य हैं, तब तक यहां सनातनी रहेंगे. वहीं बरेली से मिली धमकी पर बागेश्वर बाबा ने अपने अंदाज में कहा कि, ‘बरेली जाएंगे ठठरी बांध जाएगी. बता दें कि राजस्थान के बारां में आनंद गर्ग द्वारा आयोजित कथा के दौरान उन्होंने यह बयान दिया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved