देश मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की Babita का जर्मनी में हुआ एक्सीडेंट, फैंस हुए हैरान

टेलीविजन जगत के मशहूर कॉमेडी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (taarak mehata ka ulta chashma) में बबीता (Babita) जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया है। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) हाल ही में छुट्टियां मनाने यूरोप गई थीं। इस ट्रिप की फोटोज वे अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। लेकिन अब मुनमुन अपने एक्सीडेंट की वजह से इस ट्रिप को बीच में ही छोड़ कर वापस आ रही हैं।


इसकी जानकारी खुद मुनमुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। अपनी पोस्ट में मुनमुन ने लिखा-‘जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। मेरे घुटने में गंभीर चोट आई है। इस वजह से मुझे अपना ट्रिप बीच में ही रोकना पड़ा। अब मैं घर वापस आ रही हूं।’मुनमुन के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। मुनमुन दत्ता टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में भी रहती हैं।

Share:

Next Post

Margashirsha amavasya 2022: कल है मार्गशीर्ष माह की अमावस्या, इस दिन करें ये उपाय, प्रसन्न होंगे पितृ

Tue Nov 22 , 2022
नई दिल्‍ली। मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya) 23 नवंबर 2022 को है. अमावस्या तिथि पितरों को प्रसन्न करने का उत्तम दिन होता है. शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष अमावस्या पर स्नान-दान के अलावा सुख-समृद्धि (prosperity) पाने के लिए कुछ विशेष उपाय (special measures) करना भी शुभ होता है. कहते हैं जिनकी कुंडली में पितृदोष हो वह अमावस्या […]