img-fluid

50 हजार रुपये का बेबी डायपर! आम आदमी के पूरे परिवार के महीनेभर के खर्च से भी ज्यादा महंगा

April 01, 2026

नई दिल्ली। लग्जरी फैशन (Luxury fashion) की दुनिया में अक्सर ऐसे अजूबे सुनने को मिलते हैं जो आम आदमी की समझ से परे होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया (Social media) पर एक दावा वायरल हो रहा है कि मशहूर ब्रांड गुच्ची (Gucci) ने 50 हजार रुपये के बेबी डायपर लॉन्च किए हैं। कहा जा रहा है कि 7 डायपर वाले एक प्रीमियम पैक की कीमत लगभग 500 डॉलर यानी करीब 50,000 रुपये है। इससे एक डायपर की कीमत 7 हजार रुपये के आसपास बनती है। लोग हैरान हैं कि क्या इतने महंगे डायपर पहनने से बच्चा रोना बंद कर देगा या सोना उगलेगा।

सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि जितने पैसे में यह एक डायपर आता है, उतने में तो पूरे परिवार का महीने भर का राशन और बिजली बिल आसानी से निकल सकता है। इस महंगे डायपर की चर्चा इंटरनेट पर तेजी से फैली और लोगों के बीच हलचल मचा दी। वायरल दावों के अनुसार, ये डायपर कोई साधारण प्लास्टिक वाले नहीं हैं। इन्हें ऑर्गेनिक कॉटन, एंटी-बैक्टीरियल लेयर और सॉफ्ट मेमोरी फोम जैसी हाई-क्वालिटी सामग्री से बनाया गया है। डायपर पर गुच्ची का सिग्नेचर ‘GG’ पैटर्न छपा होता है, ताकि बच्चा भी फैशन स्टेटमेंट दे सके।


  • फैक्ट चेक में क्या आया सामने
    डायपर की पैकिंग भी लग्जरी है जो एक आलीशान बॉक्स में आते हैं, न कि साधारण थैली में। इंटनेट यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं कि क्या ऐसे डायपर पहनने के बाद बच्चा सीधे बोर्डिंग स्कूल के लिए तैयार हो जाता है। हालांकि, इस खबर का फैक्च चेक करने पर सच्चाई सामने आती है। Gucci ने आधिकारिक रूप से ऐसा कोई बेबी डायपर लॉन्च नहीं किया है। यह सोशल मीडिया पर फैला एक वायरल मीम या डिजिटल मजाक है। ब्रांड वाकई बेबी क्लोदिंग और एक्सेसरीज बेचता है, मगर डायपर बेचे जाने वाला दावा गलत है।

    इंटरनेट की दुनिया में ऐसी अफवाहें तेजी से फैलती हैं क्योंकि लोग हैरतअंगेज और हास्यास्पद खबरों को शेयर करना पसंद करते हैं। गुच्ची जैसे ब्रांड्स पहले से ही महंगे प्रोडक्ट्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यह खास दावा सिर्फ मीम्स तक सीमित है। जहां एक तरफ लग्जरी ब्रांड्स अपनी क्रिएटिविटी से चर्चा में रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ फेक न्यूज या मजाक आसानी से वायरल होकर लोगों को गुमराह कर सकते हैं। आम आदमी के लिए 50 हजार का एक डायपर सपने जैसा लगता है, लेकिन सच्चाई जानने के बाद राहत मिलती है कि यह सिर्फ एक मजाक था।

    Share:

  • ईरान युद्ध का असर... ATF के दामों में 115% से ज्यादा की वृद्धि... महंगा हो सकता है हवाई सफर

    Wed Apr 1 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान-इजराल-अमेरिका युद्ध (Iran-Israel-America War) का असर हवाई उड़ानों (Air flights) पर तो दिख ही रहा है अब यात्रियों की जेब पर भी पड़ सकता है। पश्चिम एशिया संकट (West Asia crisis.) के बीच भारत में एविएशन टरबाइन फ्यूल (Aviation Turbine Fuel- ATF) की कीमतों में 115% से ज्यादा की बड़ी बढ़ोतरी कर दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved