
भोपाल। आईएएस और आईपीएस अवॉर्ड में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पिछड़ गए हैं। नई दिल्ली में गुरुवार को हुई डीपीसी की बैठक में राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत किए जाने के लिए 8 अफसरों के नाम क्लीयर हो गए हैं। इन अफसरों के आईपीएस अवार्ड होने के आदेश बाद में जारी होंगे। इसी तरह राज्य प्रशासनक सेवा से भारतीय सेवा में पदोन्नति के लिए भी 1998 बैच के अफसरों के नाम क्लीयर हेा गए हैं। राज्य पुलिस सेवा के अफसरों में यशपाल राजपूत, धर्मवीर सिंह, अरविंद तिवारी, प्रियंका मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार सिन्हा, विजय भागवानी और राजीव कुमार मिश्रा के नाम शामिल हैं। बैठक में विभागीय जांच के चलते अनिल मिश्रा और देवेंद्र सिरोलिया के नाम पर विचार नहीं किया गया। ये अधिकारी 1995 बैच के हैं। जबकि राज्य प्रशासनिक सेवा 1998 बैच तक के अफसर आईएएस बन गए हैं। ऐसे में राज्य पुलिस एवं प्रशासनिक सेवा के एक ही बैच के अधिकारी प्रमोशन में पिछड़ गए हैं। ऐसे में इनमें से कुछ जिलों में कलेक्टर बनेंगे तो उसी बैच एएसपी ही रहेंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved