
जबलपुर। गौर चौकी अंतर्गत ग्राम मंगेली स्थित नर्मदा पुल के पास 23 जुलाई की शाम को अपनी प्रेमिका को गोली माकर हत्या करने के बाद पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक बादल पटेल का वह आज सुबह तिलवारा घाट के पास पुलिस और गोताखोरों की टीम को बरामद हुआ है। घटना के बाद से ही टीम बादल पटेल के शव की तलाश के लिए जुटी थी। जिसके बाद आज सुबह बादल का शव पानी में उतराता मिला। बादल का शव मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पीएम के लिए भिजवाया है। वहीं पुलिस मामले की गुत्थी सुलजाने बारीकी से हर पहलु की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved