img-fluid

पाकिस्तानी सैनिकों पर कहर बनकर टूटे बलूच विद्रोही, 3 जवानों की मौत; कई घायल

October 27, 2025

बलूचिस्तान। पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) में एक बार फिर से पाकिस्तानी सैनिकों (Soldiers) को निशाना बनाकर हमला (Attack) किया गया है। बलूच विद्रोहियों (Rebels) ने दावा किया है कि उन्होंने कलात और केच जिलों में पाकिस्तानी सेना को टारगेट करते हुए आईईडी धमाके किए हैं। इन हमलों में पाकिस्तानी सेना के 3 जवान मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।


बलूच विद्रोहियों के मुताबिक, पहला हमला कलात जिले के ग्रेप इलाके में तब हुआ जब पाकिस्तानी सैनिक अपने आगे के ठिकानों पर सामान और राशन पहुंचा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले पर ब्लास्ट किया गया। धमाका इतना जोरदार था कि मौके पर ही 2 सैनिकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा हमला केच जिले के गोरकोप इलाके में हुआ है। यह हमला तब हुआ जब पाकिस्तानी सेना की बम डिफ्यूज यूनिट सड़क मार्ग साफ कर रही थी। इस हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जियंद बलोच ने इन हमलों को लेकर बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि हमले संगठन के लड़ाकों ने किए हैं। कार्रवाई पाकिस्तान की कब्जे की नीतियों के खिलाफ की गई है। बलूचिस्तान लगभग 2 दशकों से अशांत है। स्थानीय जातीय बलूच समूहों और उनसे संबंधित अन्य पार्टियों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार प्रांत की खनिज संपदा का दोहन कर रही है। हाल के दिनों में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के निशाना बनाते हुए कई घातक हमले किए हैं।

Share:

  • मालगाड़ी में ओवरलोड कोयला बिजली के तार से टकराया, जमकर हुए धमाके

    Mon Oct 27 , 2025
    अनूपपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के अनूपपुर रेलवे स्टेशन (Anuppur Railway Station) में सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां चलती मालगाड़ी (Goods Train) में कई विस्फोट (Explosion) हुए। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इस वजह से कई ट्रेनों का संचालन भी बाधित हुआ। दुर्घटना कोयला (Coal) ओवरलोड होने के कारण हुई। जानकारी के अनुसार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved