img-fluid

बलूचिस्तान: जिस होटल में रूके थे चीनी राजदूत, वहां बम धमाका, 4 लोगों की मौत

April 22, 2021

क्वेटा। बलूचिस्तान (Baluchistan) की राजधानी क्वेटा (Quetta) में एक होटल की पार्किंग में धमाका (Blast) हुआ। इस धमाके में 4 लोगों की मौत (4 kill) हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। बलूचिस्तान (Baluchistan) के पुलिस महानिरीक्षक ताहिर राय ने धमाके की पुष्टि की है। बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के एक लग्जरी होटल में चीनी राजदूत अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ठहरे हुए थे। इसी दौरान होटल की पार्किंग में एक के बाद एक धमाका होने लगा। पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने बताया, “कम से कम चार लोग मारे गए हैं और 12 अन्य घायल हुए हैं।” हालांकि धमाके के दौरान चीनी राजदूत बाहर थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में “यह एक वाहन में लगाए गए IED था



पुलिस ने जानकारी दी कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनका अस्पताल में इलाज जारी है। साथ ही बताया कि धमाका बुधवार की रात करीब 10:30 बजे हुआ। घटना की जांच के लिए होटल परिसर को बंद कर दिया गया है और वहां आतंकवाद निरोधक विभाग को तैनात किया गया है।

Share:

  • नासिक: ऑक्सीजन टैंक लीकेज मामले में मृतकों की संख्या बढक़र 24 हुई, राज्य सरकार ने किया मुआवजे का एलान

    Thu Apr 22 , 2021
    मुंबई: आक्सीजन (Oxygen) की कमी से जूझ रहे महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को भयावह हादसा हो गया। नासिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) द्वारा संचालित डा. जाकिर हुसैन अस्पताल (Dr. Zakir Hussain Hospital) के आक्सीजन टैंक से लीकेज होने पर मरीजों को आक्सीजन की आपूर्तिं कुछ समय के लिए रोक दी गई। इसके कारण वेंटिलेटर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved