देश मध्‍यप्रदेश

MP में नौ वर्ष बाद भी सक्रिय नहीं हो पाया बांस शिल्प विकास बोर्ड

भोपाल। मध्य प्रदेश बांस शिल्प विकास बोर्ड नौ वर्ष बाद सक्रिय नहीं हो पाया है। वर्ष 2013 में वन विभाग के अंतर्गत प्रदेश में बांस शिल्पियों के कल्याण के मामलों पर सलाह देने के लिए राज्य बांस मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश बांस शिल्प विकास बोर्ड का गठन किया गया था। उक्त बोर्ड में अब तक किसी भी बांस शिल्प से जुड़े व्यक्ति की नियुक्ति नहीं की गई है।

बांस मिशन के सीईओ यूके सुबद्धि ही इसके भी सीईओ बने हुए हैं। यह बोर्ड नौ वर्ष में कोई सलाह देने का काम नहीं कर पाया है। वन विभाग के एसीएस जेएन कंसोटिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस बोर्ड में अब तक किसी की नियुक्ति नहीं होने की जानकारी भेजी है।


नौ वर्षों में बांस शिल्प से जुड़े कई व्यक्तियों ने बोर्ड में पदस्थ किये जाने के आवेदन दिए, लेकिन उन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। अब चूंकि मुख्यमंत्री राजनीतिक नियुक्तियां कर रहे हैं तथा हाल ही में राज्य वन विकास निगम में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर नियुक्तियां की गई हैं। इसलिए बांस शिल्प बोर्ड में भी कोई राजनीतिक नियुक्ति होने की संभावना बन गई है।

वर्ष 2013 में बांस शिल्प विकास बोर्ड गठित किया गया था, लेकिन इसमें किसी की नियुक्ति नहीं होने से अब तक यह सलाह देने का कोई कार्य नहीं कर पाया है। – यूके सुबुद्धि, एपीसीसीएफ, विकास, वन मुख्यालय भोपाल

Share:

Next Post

कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति, इन राशियों का बदलेगा भाग्य

Sun Feb 5 , 2023
डेस्क। इस महीने सूर्य और शनि का दुर्लभ संयोग होनेवाला है। 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में कुंभ के स्वामी शनि पहले से ही मौजूद हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य को शनि का पिता माना जाता है। सूर्य के पास राज करने के […]