img-fluid

कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर रोक, इंदौर में बंद होने लगे होटल-रेस्टोरेंट

March 12, 2026

सरवटे क्षेत्र की 10 से ज्यादा होटलें हुईं बंद, आज भी कई हो सकती हैं बंद

इंदौर। कमर्शियल गैस (commercial gas) सिलेंडरों (cylinders) पर रोक के बाद इंदौर (Indore) में भी होटल-रेस्टोरेंट (hotel restaurant) बंद होने लगे हैं। सरवटे क्षेत्र में ही जहां 10 से ज्यादा होटलें बंद हो गईं, वहीं शहर के अन्य हिस्सों में भी यही स्थिति बनने लगी है। सरवटे होटल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि सरवटे पर करीब 50 होटलें संचालित होती हैं।


  • इनमें से 10 से 12 होटलें कल ही बंद हो चुकी हैं। इसके कारण इंदौर आने-जाने वाले यात्रियों से लेकर आम लोगों और होटल संचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कल मध्यप्रदेश होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करते हुए समस्या बताई और होटल-रेस्टोरेंट को आवश्यक सेवाओं में शामिल करते हुए सिलेंडर जारी करने की मांग रखी, जिस पर सीएम ने कहा कि वे लोगों को परेशानी नहीं आने देंगे। इसे लेकर वे मंत्रालय से बात करेंगे, ताकि होटल-रेस्टोरेंट बंद न हों और लोगों को परेशानी न हो।

    वैकल्पिक साधनों पर भी शुरू हुआ काम
    होटल-रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने से जहां कुछ होटलें बंद होने लगी हैं, वहीं कई ने वैकल्पिक साधनों की शुरुआत भी कर दी है। 56 दुकान सहित कई स्थानों पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हों पर काम शुरू कर दिया गया है। कई बड़ी होटल डीजल भ_ियां लगवाने पर भी काम कर रही हैं। साथ ही कई होटलों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिए हैं।

    Share:

  • हुकमचंद मिल से लगी 125 दुकानें 3 दिन में हटाई जाएं, इंदौर निगम ने मुनादी कर दी चेतावनी

    Thu Mar 12 , 2026
    महापौर के पास पहुंचे व्यापारी तो मिली राहत  इंदौर। इंदौर नगर निगम के द्वारा अनाउंसमेंट कर हुकमचंद मिल की जमीन से लगी हुई जमीन पर बनी 125 दुकानों को 3 दिन में हटाने की चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी से व्यापारियों में हडक़ंप मच गया। ऐसे में व्यापारियों का समूह महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved