img-fluid

कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यूपी में कैदियों से मिलने पर प्रतिबंध

January 02, 2022


लखनऊ । उत्तर प्रदेश (UP) के जेल विभाग (Jail Department) ने राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या (Covid cases rise ) को देखते हुए कैदियों (Prisoners) से उनके जानकारों (Visitors) को मिलने (Meeting) पर प्रतिबंध (Ban) लगाने का फैसला किया है।


  • विभाग ने कोविड-19 के कारण 24 मार्च 2020 को कैदियों से उनके जानकारों से मिलने पर रोक लगाई थी। इसके बाद 16 अगस्त को उन्हें जेल के कैदियों से मिलने की अनुमति दी थी।
    अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने विचाराधीन और दोषियों दोनों के लिए कोविड-19 के टेस्ट और टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जेलों के अंदर मास्क पहनने और सेनिटाइजेशन जैसे सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि नए कैदियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाना चाहिए और सभी सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अदालत परिसर में विचाराधीन कैदियों की कम उपस्थिति के प्रयास किए जाने चाहिए।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कोविड की स्थिति सामान्य होने तक कैदियों के बीच कम संपर्क होने की स्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

    Share:

  • शरीर में इस विटामिन की कमी को न करें नजरअंदाज, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है जोखिम

    Sun Jan 2 , 2022
    नई दिल्‍ली। शरीर के लिए विटामिन बी-12 (Vitamin B12) बहुत जरूरी है। विटामिन बी-12 की कमी से दिमाग और नर्वस सिस्टम प्रभावित होते हैं। खून में मौजूद रेड ब्लड सेल्स (red blood cells) बनाने के लिए भी विटामिन बी-12 की जरूरत होती है। डीएनए निर्माण और फॉलिक एसिड को अवशोषित करने में विटामिन बी-12 मदद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved