img-fluid

करोड़ों का ‘केला’ गायब! म्यूजियम से चोरी हुई चर्चित आर्टवर्क, जांच में जुटी पुलिस

June 02, 2026

पेरिस। दुनिया की सबसे चर्चित और अनोखी कलाकृतियों (Annoying Artworks) में शामिल एक ‘केला’ इन दिनों फिर सुर्खियों में है। इटली के कलाकार मॉरीजियो कैटलन (Maurizio Catalan) की मशहूर आर्टवर्क ‘कॉमेडियन’ कथित तौर पर फ्रांस के एक म्यूजियम से गायब हो गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। म्यूजियम प्रशासन ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और जांच शुरू कर दी गई है।

यह आर्टवर्क दिखने में बेहद साधारण है-एक केला, जिसे डक्ट टेप की मदद से दीवार पर चिपकाया जाता है। लेकिन कला जगत में इसकी कीमत करोड़ों रुपये तक आंकी जाती है। यही वजह है कि इसके गायब होने की खबर ने कला प्रेमियों और प्रशासन दोनों को हैरान कर दिया है।



  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्यूजियम में प्रदर्शनी के दौरान स्टाफ ने देखा कि जिस स्थान पर यह कलाकृति लगाई गई थी, वहां दीवार खाली पड़ी है। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई और सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू की गई। म्यूजियम प्रबंधन ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर मामले की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

    गौरतलब है कि ‘कॉमेडियन’ पहले भी कई बार चर्चा में रह चुकी है। यह कलाकृति अपनी अनोखी अवधारणा के कारण कला जगत में बहस का विषय बनती रही है—कुछ लोग इसे आधुनिक कला का प्रतीक मानते हैं, तो कई इसे महज एक साधारण केला बताते हैं। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कलाकृति चोरी हुई है या किसी अन्य कारण से हटाई गई।

    Share:

  • Bangladesh: इस्लामी बैंक में नए चेयरमैन की नियुक्ति का विवाद हुआ हिंसक... प्रदर्शन के बीच पुलिस के साथ झड़प

    Tue Jun 2 , 2026
    ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका (Dhaka) में इस्लामी बैंक पीएलसी (Islami Bank PLC) के नए चेयरमैन (New chairman) की नियुक्ति को लेकर उत्पन्न विवाद अब हिंसक रूप ले लिया है। बैंक मुख्यालय के सामने ग्राहकों और कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ जोरदार झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved