img-fluid

बांग्लादेश के क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से लिया संन्यास

September 05, 2022

ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज (star wicket-keeper batsman) मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट (international t20 cricket) से संन्यास की घोषणा कर दी है। मुश्फिकुर यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में बांग्लादेश की टीम का हिस्सा थे। वह बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। एशिया कप के दो मैचों में उनके बल्ले से केवल 5 रन निकले थे।


मुश्फिकुर ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि मैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा करता हूं। मैं खेल के टेस्ट और एकदिवसीय प्रारूपों पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। मौका आने पर मैं फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा। दो प्रारूपों में अपने देश का गर्व से प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं।

उल्लेखनीय है कि यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में बांग्लादेश टीम बाहर हो गई है। मुश्फिकुर बांग्लादेश की टीम का हिस्सा थे। वह बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। एशिया कप के दो मैचों में उनके बल्ले से केवल 5 रन निकले थे। मुश्फिकुर रहीम ने टीम के लिए 102 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 19.5 की औसत से 1500 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 72 रन है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Asia Cup 2022 : पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हराया

    Mon Sep 5 , 2022
      दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर-4 के मुकाबले (super-4 match) में पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत (India) को पांच विकेट (beat five wickets) से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved