देश मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरी बंगाल कांग्रेस, राजनीतिक षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के समर्थन में शनिवार को कोलकाता में एक रैली निकाली और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स से संबंधित मामले में अभिनेत्री के कथित उत्पीड़न का विरोध किया।

रैली में 100 के करीब पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस रैली का आयोजन  कोलकाता में पश्चिम बंगाल की कांग्रेस की केंद्रीय समिति के मुख्यालय से किया गया था। पश्चिम मिदनापुर और पश्चिम बर्दवान जिले में भी पार्टी द्वारा इसी तरह की रैलियां निकाली गईं।
कार्यकर्ताओं ने जांच के नाम पर ‘बंगाल की बेटी’ के खिलाफ कथित ‘बर्बरता अभियान’ का विरोध करते हुए नारे लगाए और तख्तियों को लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें लिखा था, ‘जब तक उसे (रिया चक्रवर्ती) न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम नहीं रुकेंगे।’

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा यह विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल पार्टी इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी द्वारा चक्रवर्ती को ‘बंगाली ब्राह्मण’ करार दिए जाने के तीन दिन बाद हुआ है।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने ट्वीट किया, बंगाल की बेटी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र और प्रतिशोधात्मक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को, चौधरी ने कहा था कि राजपूत एक भारतीय अभिनेता थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें बिहारी अभिनेता में बदल दिया केवल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए।

वहीं, अधीर रंजन चौधरी के इस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने कहा, सदियों पुरानी कांग्रेस पार्टी के हाथ में आज कोई मुद्दा नहीं है और इसलिए वे भाषा को लेकर इतनी क्षुद्र राजनीति खेल रही हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कानून अपना रास्ता खुद बनाएगा। इस पर सवाल उठाने का मतलब है कि वे न्यायिक प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, अदालत में दोषी साबित होने से पहले ही उसे दोषी मान लिया गया। इस तरह का अभियान एक बार फिर बंगालियों के प्रति भाजपा की सरासर नफरत को साबित करता है।

Share:

Next Post

कांग्रेस में उठ रहे हैं बगावत के सुर, जानिए क्या है मामला

Sun Sep 13 , 2020
चिट्ठी लिखने वाले नेता फेरबदल से खुश नहीं! फेरबदल काफी निराशाजनक सोनिया से फिर बात करेंगे कांग्रेसी नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीते दिनों पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी में इसे लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी। कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को […]