आचंलिक

बेरछा केंद्र पर गेहूँ के बेग पानी में भीगे

  • भाटीसुड़ा में प्लेटफॉर्म पर रखी गेहूँ की बोरियाँ भीगी तो कुछ में रखा गेहूँ नम पड़ा

नागदा। गेहूँ खरीदी के बीच गुरुवार रात बारिश हो गई। बारिश के चलते बड़ी मात्रा में गेहूँ प्रभावित हुआ है। नागदा से सटे कुछ केंद्रों पर गेहूँ भीग गया हैं तो कहीं पर गेहूँ में नमी की स्थिति बनी हैं। इधर, बोरखेड़ा में शुक्रवार से सायलो केंद्र शुरू कर दिया गया। यहाँ पहले ही दिन एक बैग भर गया। एसडीएम एस.एन. सोनी, तहसीलदार मुकेश सोनी, नायब तहसीलदार प्रियंका जैन ने अमले के साथ केंद्रों का निरीक्षण करके उचित दिशा-निर्देश दिए हैं।



सेवा सहकारी संस्था बेरछा में ओपन प्लेटफॉर्म पर खरीदी चल रही हैं। यहाँ 5400 से अधिक बैग में गेहूँ का स्टॉक हैं। बारिश शुरू से पहले उपार्जन केंद्र पर गेहूं की बोरियों को तिरपाल से ढंक दिया था। इसके बावजूद लगभग 40 बैग गीले हो गए जिसे सुखाया जा रहा हैं। शुक्रवार से एफसीआई ने गेहूँ का परिवहन शुरू कर दिया है। शेष बचने वाले गेहूँ को सुरक्षित रखने के निर्देश सोसायटी सचिव रमेशचंद्र विश्वकर्मा को मिले हैं। रुपेटा में दो अलग-अलग स्थानों पर खरीदी चल रही हैं। बारिश के चलते यहाँ गेहूँ गीला नहीं हुआ हैं। इसी तरह पाश्र्वनाथ वेयर हाउस भाटीसुड़ा में सेवा सहकारी संस्था द्वारा खरीदी की जा रही है। यहाँ प्लेटफॉर्म पर रखी गेहूँ की कुछ बोरियाँ भीग गई। जबकि कुछ में नमी पाई गई हैं। आलोट जागीर में स्थिति सामान्य पाई गई।

Share:

Next Post

महिदपुर में शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

Sat Apr 13 , 2024
स्वर्ण कलश स्थापना व नवीन प्रतिमाओं के साथ कलश यात्रा निकाली-पूर्णाहुति 15 अप्रैल को महिदपुर। नगर के मध्य स्थित रणजीत हनुमान मंदिर चौक बाजार पर शुक्रवार से 4 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरूआत हुई। इस दौरान रणजीत हनुमान मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना समारोह के साथ ही शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव किया जा रहा है। […]