
इंदौर। विधानसभा चुनाव (assembly elections) से कुछ ही महीनों पहले मध्यप्रदेश के धार में राजनीतिक उठा-पटक तेज हो गई है। भाजपा नेता भंवर सिंह की कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई है। जिसको कांग्रेस के कार्यकर्ता में खासा रोष नजर आ रहा है। अब खबर आ रही है कि, भंवर सिंह शेखावत (Bhanwar Singh Shekhawat) कल कांग्रेस में शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कल 11 बजे पीसीसी दफ्तर में भंवर सिंह शेखावत कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।
बदनावर से भी कई कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना होंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, बीजेपी से टिकट नहीं मिलने से भंवर सिंह नाराज हैं। कांग्रेस के टिकट पर बदनावर से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। भंवर सिंह शेखावत, वीरेंद्र रघुवंशी (विधायक कोलारस), अंशु रघुवंशी समेत कई लोग कल कांग्रेस की सदस्यता ले सकते है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved