बड़ी खबर

बाबरपुर मेट्रो से लाल किले तक होगी भारत जोड़ो यात्रा, राहुल राजघाट भी जाएंगे

नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) दिल्ली में 24 दिसंबर को बाबरपुर मेट्रो स्टेशन से सुबह 6 बजे शुरू होगी. राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा सुबह 10.30 बजे आश्रम चौक आएगी. आश्रम पर ही लंच ब्रेक होगा. इसके बाद फिर भारत जोड़ो यात्रा दोपहर 1.30 बजे आश्रम चौक से शुरू होगी और मथुरा रोड से इंडिया गेट और आईटीओ होते हुए लाल किला तक जाएगी. लाल किला पर पहुंच कर उस दिन की पैदल यात्रा शाम को खत्म हो जाएगी. लाल किला में राहुल गांधी बोलेंगे.

वहां से गाड़ी में बैठकर राहुल गांधी और बाकी नेता पहले राजघाट जाएंगे, उसके बाद वे शांति वन, शक्ति स्थल और वीर भूमि भी जाएंगे. उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा में ब्रेक होगा. 3 जनवरी को दिल्ली से ही फिर भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी. ये भी तय हुआ है कि मशहूर अभिनेता कमल हासन दिल्ली में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे. भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग 8 दिनों के ब्रेक के बाद फिर से भाजपा शासित राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा में जाएगी. अगले महीने जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी.


अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन की पार्टी मक्कल नीदी मैयम (Makkal Needi Maiam) के मुताबिक उनको राहुल गांधी ने यात्रा में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है. राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे कर लिए हैं. कन्याकुमारी से शुरू होकर भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आठ राज्यों में अपना सफर तय कर चुकी है. भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने को कांग्रेस ने एक उपलब्धि” करार दिया है. इस मौके पर गायिका सुनिधि चौहान और अन्य गायकों के साथ एक संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था.

Share:

Next Post

कर्नाटक-महाराष्ट्र विवाद: बेलागवी बना किला, 300 लोग बॉर्डर पर जमा; तनाव का महौल

Mon Dec 19 , 2022
नई दिल्ली: कर्नाटक महाराष्ट्र के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर कर्नाटक विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया है. हालात को देखते हुए बेलागमी में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. आशंका है कि इस विवाद में विभिन्न समुदाय के लोग हिंसा भी कर सकते हैं. सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक फिलहाल […]