बड़ी खबर मनोरंजन

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बता दिया, कहां से लड़ेंगे चुनाव; आसनसोल से ठुकराया था BJP का टिकट

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और भोजपुरी फिल्मों के गायक-अभिनेता पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। हालांकि उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किसी पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे या फिर निर्दलीय ही राजनीति के मैदान में उतरेंगे। पवन सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “‘माता गुरुतरा भूमेरू’ अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था, कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी’’


बता दें कि भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह ने हालांकि आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले के पीछे का कारण नहीं बताया था। पवन सिंह की उम्मीदवारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला किया था और आरोप लगाया था कि उनके कुछ गानों में महिलाओं को लेकर असभ्य बातें कही गयी थीं। भाजपा ने पवन सिंह को अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था, जो आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा सांसद हैं।

बिहार में भाजपा का जनता दल, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के साथ गठबंधन है। इस गठबंधन में सीटों के तालमेल के तहत काराकाट सीट रालोमो के खाते में गई है। खुद उपेन्द्र कुशवाहा काराकाट से चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में काराकाट से जद (यू) के महाबली सिंह ने जीत दर्ज की थी। महागठबंधन ने सीटों के तालमेल के तहत यह सीट भाकपा को दी है।

Share:

Next Post

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा

Wed Apr 10 , 2024
नई दिल्ली: दिल्ली के शराब घोटाले में फंसी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब दिल्ली सरकार में मंत्री राज कुमार आनंद (Raj Kumar Anand, Minister in Delhi Government) ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वह दिल्ली में समाज कल्याण मंत्रालय […]