
बडऩगर। ग्राम पंचायत गुणावद में विधायक मुरली मोरवाल द्वारा विधायक निधि से 5 लाख रूपये की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन व 2 लाख 65 हजार रूपये की लागत से यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण फीता काटकर किया। विधायक मुरली मोरवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायत गुणावद में जल्द ही नल जल योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी बनाई जाएगी, जिसका जल्द ही कार्य प्रारम्भ होगा जिससे गाँव के प्रत्येक घर में पानी की समस्या से निजात मिलेगी। विकास ही मेरा लक्ष्य है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष अनिल शर्मा, सरपंच कैलाश पचरंगिया, उपसरपंच निर्मल जाट, भेरूलाल जाट, प्रहलाद जाट, जीवन पटेल, सौदान पटेल, सुरेन्द्रसिंह पटेल, मण्डलम अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, कान्हा पहलवान, आजाद यादव, डॉ. नवलसिंह ठाकुर, महेश परमार, रामचंद्र धबाई सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी निज सचिव पवन वर्मा द्वारा दी गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved