
भोपाल। भोपाल शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी खरगोन दंगे के बाद हुई बुलडोजर कार्रवाई को कोर्ट में चुनौती देंगे। सरकार के खिलाफ कोर्ट जाने के उनके फैसले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान भी आया है। उन्होंने कहा- जो नगर पालिका के नियमों के मुताबिक अवैध है, उन पर कार्रवाई की जा रही है। वह कोर्ट जा रहे हैं, जाएं, अच्छी बात है। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
भोपाल में शोभायात्रा की अनुमति निरस्त
राजधानी भोपाल में प्रशासन ने छोला हनुमान मंदिर से काजी कैम्प तक के लिए शोभायात्रा निकालने की अनुमति निरस्त कर दी है। गृहमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने इसे निरस्त कर दिया है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved