भोपाल। प्रदेश में एक बार फिर तीर्थ दर्शन योजना शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 अप्रैल को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से यात्रा को काशी के रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री ने आज सुबह अपने निवस पर तीर्थ योजना की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन में यात्रियों की देखभाल के लिए स्टॉफ भी रहेगा साथ। भजन गाते करेंगे तीर्थ स्थानों की यात्रा। काशी यात्रा में भोपाल सीहोर विदिशा रायसेन यात्रियों के अलावा सागर संभाग के सागर दमोह और टीकमगढ़ के यात्री भी वाराणसी जाएंगे।
सरकार नहीं जाएंगे यात्रा पर पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के साथ ट्रेन से काशी यात्रा पर जाने वाले थे। लेकिन अब सिर्फ धर्मस्व विभाग की मंत्री ऊषा ठाकुर काशी यात्रा पर यात्रियों के साथ जाएंगी।
अंबेडकर के सहारे लगाए दलित वोट बैंक के उपयोग के आरोप भोपाल। भाजपा में शामिल होने के बाद डबरा से विधानसभा उपचुनाव हारी इमरती देवी ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के जन्मदिन पर शहर में लगे होर्डिंग्स पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बाबा साहब के जन्मदिन पर शहर में उनका एक भी होर्डिंग […]
आधा दर्जन सीटोंं पर कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें से आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया है। जबकि शेष 12 सीटों पर प्रत्याशी चयन में कांगे्रस में जमकर खींचतान चल रही है। टिकट के […]
मासूम की मां की शिकायत पर रातीबढ़ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का उस समय पता चला जब बेटी शौच के दौरान रोने लगी और मां ने प्राइवेट पार्ट देखकर उससे पूछा। इसके बाद मां ने थाने पहुंचकर […]
भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल जिले में बंदूक दुकानों की जांच लगातार जारी है। इसी क्रम में सिटी एसडीएम जमील खान ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ दबिश देकर गलत लाइसेंस से संचालित एक बंदूक की दुकान को सील किया। सिटी एसडीएम खान ने बताया कि उन्होंने तहसीलदार देवेन्द्र चौधरी के […]