
भोपाल. भोपाल (Bhopal) में एक युवती (Young Woman) के साथ धोखे से संबंध (Relationship) बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया (Social Media) पर दोस्ती कर अपना नाम बदलकर युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में सच्चाई सामने आने पर युवती ने अशोका गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय युवती बैतूल जिले की रहने वाली है और भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में किराए के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी करती है। पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए उसकी एक युवक से दोस्ती हुई। शुरू में युवक ने अपना नाम शशांक बताया और बातचीत बढ़ने पर उसने और भी हिंदू नाम बताए।
ग्वालियर बुलाकर किया गलत काम
युवती ने बताया कि युवक ने उसे झांसा देकर ग्वालियर बुलाया। वहां पहुंचने पर युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद उसने शादी का वादा किया और इसी बहाने बाद में भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ समय बाद जब युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक टालमटोल करने लगा। इसी दौरान युवती को पता चला कि युवक का असली नाम शशांक नहीं बल्कि शादाब है। सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी युवक ने युवती पर धर्म बदलने का दबाव भी बनाया। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि घटना ग्वालियर में हुई थी, इसलिए अशोका गार्डन थाने में जीरो पर मामला दर्ज कर डायरी ग्वालियर भेज दी गई है। अब इस मामले की आगे की जांच ग्वालियर पुलिस करेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved