खेल बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भोपाल में होंगे वर्ष 2022 के खेलो इंडिया गेम्स, केन्द्र सरकार से मिली सैद्धांतिक सहमति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 2022 के खेलो इंडिया गेम्स भोपाल में कराने की केंद्र सरकार द्वारा सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गई है, शीघ्र ही विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। मध्यप्रदेश के 2 खिलाडिय़ों चिंकी यादव एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह द्वारा शूटिंग में ओलंपिक कोटा जीतना भी गर्व का विषय है। इसी प्रकार प्रदेश के 25 खिलाड़ी ओलंपिक क्वालिफायर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डायरेक्टर जनरल पवन जैन, प्रमुख सचिव मनोज गोयल आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री कप एवं विधायक कप का आयोजन होगा
बताया गया कि प्रदेश में नए एवं प्रतिभावान खिलाडिय़ों को अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कप का आयोजन किया जाएगा। गत सरकार ने विधायक कप का आयोजन बंद कर दिया था, जिसे दोबारा शुरू किया जाएगा

योग ‘खेलो इंडिया गेम्स 2021’ में शामिल
भारत सरकार द्वारा योग को खेलो इंडिया गेम्स 2021 में खेल के रूप में शामिल किया गया है। प्रदेश में योग के विस्तार के लिए जिला स्तर पर विवेकानंद योग सेंटर्स की स्थापना की जाएगी। इसके बाद विकासखंड स्तर तक इनका विस्तार किया जाएगा।

 

भोपाल में पुरुषों की हॉकी तथा मार्शल आर्ट अकादमी
प्रदेश में हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए पुरुष हॉकी अकादमी भोपाल में तथा महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में पुन: स्थापित की जाएंगी। टीटी नगर स्टेडियम में मार्शल आर्ट अकादमी बनाई जा रही है। भोपाल में शूटिंग रेंज का भी विस्तार किया जाएगा।

ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर तथा भोपाल में अंतरराष्ट्रीय स्पोट्र्स साइंस सेंटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर में 50 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के निर्माण तथा भोपाल में विश्व स्तरीय स्पोट्र्स साइंस सेंटर के निर्माण की योजना है। स्पोर्टर्स साइंस सेंटर में खिलाडिय़ों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएंगे। रांझी जबलपुर में तीरंदाजी की विश्व स्तरीय अधोसंरचना बनाए जाने की भी योजना है। बीजलपुर इंदौर में मल्टीपर्पज स्पोट्र्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।

10 अंतरराष्ट्रीय व 40 राष्ट्रीय पदक अर्जित किए
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि कोरोना काल में अगस्त माह से प्रदेश की खेल अकादमियों को प्रारंभ कर दिया गया था। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि गत 5 महीनों में मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों ने 10 अंतरराष्ट्रीय एवं 40 राष्ट्रीय पदक अर्जित किए हैं।

खिलाडिय़ों की पुलिस में भर्ती
मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती के संबंध में वर्ष 2019 में मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया गया था। अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशन उपरांत भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

9684 युवाओं को रोजगार
प्रदेश में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार कार्यक्रमों के अंतर्गत 9684 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

 

Share:

Next Post

ताइवान ने अमेरिकी राजदूत क्राफ्ट की विवादित यात्रा का स्वागत किया

Sat Jan 9 , 2021
ताइपे । ताइवान (Taiwan) ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम सप्ताह में होने वाली एक अमेरिकी राजदूत की यात्रा का स्वागत (US Ambassador)  किया है जिसके खिलाफ चीन पहले ही चेतावनी दे चुका है। अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित जो बाइडन के कार्यभार संभालने से पहले संयुक्त […]