
बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम (Birbhum of West Bengal) में सरकारी बस और ऑटो रिक्शा (Government Bus and Auto Rickshaw) की भीषण टक्कर हो गई. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. घटना मंगलवार शाम बीरभूम के मल्लारपुर इलाक़े (Mallarpur areas) में स्टेट हाईवे पर हुई. सरकारी बस और ऑटो रिक्शा की आमने सामने टक्कर हो गई. जिसमें ऑटो रिक्शा में बैठे आठ मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved