img-fluid

CM Shivraj Singh Chouhan में किया बड़ा एलान, 1 नवंबर से 89 जनजातीय ब्लॉक के हर घर में पहुंचेगा फ्री राशन

September 19, 2021

भोपाल। जबलपुर (Jabalpur) में स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले जनजातीय नेताओ के सम्मान में शनिवार को आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने जनता को सम्बोधित करते हुए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि, ‘1 नवंबर से 89 जनजातीय ब्लॉक में हर घर में फ्री राशन पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासी जनजाति के लोगो को अपना काम छोड़कर अनाज की दुकानों पर आने की जरूरत नहीं है। इसके लिए वाहनों का इस्तेमाल कर हर घर में राशन पहुंचाया जाएगा।

जनता को सम्बोधित कारते हुए उन्होंने कहा कि जनजातीय विकास के लिए काम केवल भाजपा (BJP) सरकार द्वारा किया जा रहा है। ‘जब अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) प्रधानमत्री बने तब जनजातीय समुदाय के लिए मंत्रालय का पहली बार गठन हुआ था। कांग्रेस सरकार के दौरान जनजातीय समुदाय के छात्रों के लिए दी जाने वाली स्कालरशिप (Scolarship) 200-300 रुपये प्रति माह थी। जो बाद में भाजपा सरकार के दौरान बढकर 1200-1300 रुपये हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समुदाय को उनकी खोई हुई पहचान वापस दिलाने का संकल्प लिया है और उनके सपनों को साकार करना हमारा कर्तव्य है।’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऊंची ब्याज दरों के कारण पिछड़ी जनजाति के भाई-बहनों का शोषण होता है औऱ इसलिए प्रभावी कानून बनाकर जनजाति क्षेत्रों में साहूकारी का धंधा करने वालों के लिए ब्याज की दरें भी निर्धारित कर दी है। अब तय दरों से अधिक ब्याज लेने वालों को दंड दिया जाएगा।’


बता दे कि इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) भी मौजूद थे। उन्होंने कांगेस (Congress) पर जनजातियों का कल्याण नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही गृहमंत्री शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय कल्याण की बात उनके वोट लेने के लिए की और उनकी भावनाओं को बांटा। अपने सबोधन को विराम दस्ते हुए शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनजातियों के विकास के लिए कटिबद्ध है।

Share:

  • Molife ने भारत में लॉन्‍च की दमदार स्‍मार्टवाच, मिलेगी 7 दिन का बैटरी बेकअप, जानें कीमत

    Sun Sep 19 , 2021
    इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Molife ने नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च की है। कंपनी ने इसका नाम Sense 320 रखा है। ये स्मार्टवॉच नई डिजाइन और फीचर्स के साथ आती है। इससे पहले भी कंपनी ने भारत में कई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया था। इसमें मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड, SpO2 और हार्ट रेट सेंसर दिया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved