बड़ी खबर

राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान, कांग्रेस अध्यक्ष पद का लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद (congress president post) के चुनाव की सरगर्मी के बीच राजस्थान (Rajasthan) के सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं इस चुनाव के लिए नामांकन करूंगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनेगा।



केरल (Kerala) में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा, मैंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से कई बार बात करने की कोशिश की कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी यही प्रस्ताव पास किया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।

गहलोत ने कहा, यह तय है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही नामांकन दाखिल करने के लिए तारीख तय करूंगा। उन्होंने कहा, देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत करने की जरूरत है।

Share:

Next Post

अगर अशोक गहलोत अध्यक्ष बने तो कांग्रेस को होगा ये बड़ा फायदा, जानिए

Fri Sep 23 , 2022
नई दिल्‍ली। कांग्रेस का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष (National President of Congress) कौन होगा इसका फैसला 17 अक्टूबर को होने वाला है। इस दिन कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे, हालांकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इन्कार कर चुके हैं। ऐसे में ये […]