img-fluid

राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान, कांग्रेस अध्यक्ष पद का लड़ेंगे चुनाव

September 23, 2022

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद (congress president post) के चुनाव की सरगर्मी के बीच राजस्थान (Rajasthan) के सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं इस चुनाव के लिए नामांकन करूंगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनेगा।



  • केरल (Kerala) में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा, मैंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से कई बार बात करने की कोशिश की कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी यही प्रस्ताव पास किया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।

    गहलोत ने कहा, यह तय है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही नामांकन दाखिल करने के लिए तारीख तय करूंगा। उन्होंने कहा, देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत करने की जरूरत है।

    Share:

  • अगर अशोक गहलोत अध्यक्ष बने तो कांग्रेस को होगा ये बड़ा फायदा, जानिए

    Fri Sep 23 , 2022
    नई दिल्‍ली। कांग्रेस का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष (National President of Congress) कौन होगा इसका फैसला 17 अक्टूबर को होने वाला है। इस दिन कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे, हालांकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इन्कार कर चुके हैं। ऐसे में ये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved