img-fluid

अमीरों की सूची में हो रहा बड़ा बदलाव, वॉरेन बफे टॉप-10 से बाहर होने की कगार पर

August 08, 2025

वाशिंगटन। दुनिया के अमीरों की लिस्ट (World Rich list) में बहुत जल्द दो बड़े बदलाव दिख सकते हैं। लैरी एलिसन (Larry Ellison) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति (World Richest Person) बनने की राह पर हैं और वह कुछ दिनों में एलन मस्क (Elon Musk.) को पीछे छोड़ सकते हैं। वहीं, वॉरेन बफे (Warren Buffett) ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 से बाहर हो सकते हैं। बफे की संपत्ति पिछले 24 घंटे में 1.54 अरब डॉलर की गिरावट (-1.1%) दर्ज की गई है। जबकि साल की शुरुआत से $2.52B कम (-1.8%)।


ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एलन मस्क 366 अरब डॉलर के साथ टॉप पर हैं। इनके ठीक पीछे लैरी एलिसन हैं, जिनकी संपत्ति गुरुवार को 6.85 अरब डॉलर घटने के बावजूद 301 अरब डॉलर है। अगर ओरेकल के शेयरों में उछाल आया तो यह फासला और घट जाएगा। एलिसन नेटवर्थ के मामले में एलन मस्क को पछाड़ सकते हैं।

वॉरेन बफे टॉप-10 से हो सकते हैं बाहर
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स से दुनिया के मशहूर इन्वेस्टर वॉरेन बफे टॉप-10 से बाहर हो सकते हैं। गुरुवार को उनके नेटवर्थ में 1.54 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। अब 140 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 10वें नंबर पर हैं। इनके ठीक पीछे माइकल डेल हैं, जिनकी संपत्ति 139 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। गुरुवार को इनकी दौलत 2.44 अरब डॉलर उछली।

11 साल में शेयर खरीदने वाला लड़का आज बना 140 अरब डॉलर का सुल्तान
11 साल की उम्र में बफे ने पहला शेयर सिटीज सर्विस का खरीदा। वॉरेन बफे की 99.5% संपत्ति बर्कशायर हाथवे की हिस्सेदारी से आती है। कंपनी ने 1965 से हर साल 19.9% का रिटर्न दिया है।बफेट के पास कंपनी के 36.4% क्लास-A शेयर्स हैं। इसके अलावा यूएस बैंकॉर्प में 1% से कम हिस्सेदारी।

बर्कशायर हाथवे: बफेट की “जादू की पेटी”
बफे जियिको, डेयरी क्वीन, क्लेटन होम्स जैसी कंपनियों के मालिक हैं। कोका-कोला और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसी कंपनियों के बड़े निवेशक हैं। क्राफ्ट हाइन्ज (2013 में 23 अरब डॉलर में खरीदा) जैसे डील्स पर मशहूर हुए।

निजी और प्रोफेशनल जिंदगी
अमेरिका के रहने वाले 94 साल के बफे के तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी सुसन (2004 में निधन) के बाद 2006 में एस्ट्रिड मेन्क्स से शादी।उन्होंने 99% दौलत दान करने (बिल गेट्स फाउंडेशन को बड़ा हिस्सा) का ऐलान किया है। सन् 1950 में बेंजामिन ग्राहम से सीखने कोलंबिया यूनिवर्सिटी पहुंचे और 1962 में बर्कशायर हाथवे में निवेश शुरू किया। 1970 में कंपनी के चेयरमैन बने। 2009 में बर्लिंगटन नॉर्दर्न रेलवे को 34 अरब डॉलर में खरीदा। मई 2025 में उन्होंने जनवरी 2026 में रिटायरमेंट की घोषणा की।

Share:

  • अशोकनगर : डोंगरा गांव के जंगल में मिले दो नर कंकाल, पेड़ पर बंधे थे दो लाल कपड़े, जाने पूरा मामला

    Fri Aug 8 , 2025
    नई दिल्‍ली । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर जिले (Ashoknagar district) के डोंगरा गांव (Dongra village) के जंगलों (Forest) में दो नर कंकाल (Male Skeleton) मिले हैं। सहराई थाना क्षेत्र में पेड़ के नीचे जमीन पर दो कंकाल पड़े थे। पेड़ से दो लाल कपड़े भी बंधे हुए थे। ग्रामीणों की सूचना के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved