img-fluid

आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 12वीं बोर्ड परीक्षा की गई स्थगित, जानें नई तिथियां

March 04, 2022

नई दिल्‍ली । आंध्र प्रदेश सरकार ने तीन मार्च, 2022 को बड़ा फैसला करते हुए इंटर बोर्ड परीक्षा (AP Inter Exam 2022) को स्थगित (Postponed) कर दिया है। आंध्र प्रदेश बोर्ड (Andhra Pradesh Board) कक्षा 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम 24 फरवरी को जारी किया गया था। शेड्यूल में बताया गया था कि परीक्षाएं अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएंगी। लेकिन जेईई मेन 2022 की तारीखों की घोषणा होने से और एपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा की तारीखों के टकराने की वजह से इंटर की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।


राज्य में हर साल पांच लाख से अधिक उम्मीदवार 12वीं की परीक्षा देते हैं। इससे विज्ञान संकाय के कई छात्र जेईई मेन में शामिल नहीं हो पाते। इसलिए, आंध्र प्रदेश सरकार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाते हुए नई तिथियां जारी की हैं। आंध्र सरकार की ओर से जारी नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, इंटर परीक्षा अब जेईई मेन के पहले चरण की परीक्षा खत्म होने के एक दिन बाद शुरू होगी।

एपी इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष
अब एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 22 अप्रैल से लैंग्वेज पेपर-1 से शुरू होंगी और 11 मई को मॉर्डन लैंग्वेज और ज्योग्राफी के पेपर के साथ समाप्त होंगी। वहीं, इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 23 अप्रैल से लैंग्वेज पेपर-2 से शुरू होंगी और 13 मार्च को भूगोल के पेपर के साथ खत्म होंगी।

जेईई मेन 2022 परीक्षा कार्यक्रम
एनटीए के कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन 2022 के पहले चरण की परीक्षाएं 16 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की जाएंगी। जेईई 2022 मेन परीक्षा दो पालियों में सुबह और दोपहर को आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजे शुरू होगी और दोपहर में समाप्त होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Share:

  • Samsung पर लगाया गया GOS के जरिए 10,000 ऐप्स की परफॉर्मेंस कम करने का आरोप

    Fri Mar 4 , 2022
    नई दिल्‍ली । Samsung को 10,000 से अधिक ऐप्स पर परफॉर्मेंस लिमिट लगाने का आरोप लगाया गया है। एक ट्विटर यूज़र ने कथित तौर पर पता लगया है कि सैमसंग अपनी गेम ऑप्टिमाइजिंग सर्विस (GOS) से इन ऐप्स की परफॉर्मेंस को सीमित करती है। बता दें, Samsung ने GOS को कुछ गेम्स और ऐप्स की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved