
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने शुक्रवार को आटो-टैक्सी चालकों (Auto-taxi drivers) को पांच- पांच हजार रुपए की सहायता योजना को मंजूरी (Five-five thousand rupees aid scheme approved) दे दी। कोरोना(Corona) की दूसरी लहर (Second Wave)और दिल्ली में लगाए गए लॉकडाउन के चलते आटो-टैक्सी चालकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार(Delhi Government) की तरफ से पैरा-ट्रांजिट वाहनों के सभी पीएसवी बैज और परमिट धारकों को पांच-पांच हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved