
डेस्क। झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने ही पाला बदल लिया है। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जेएमएम का दामन थाम लिया है। पूरे राज्य में ही पार्टी के लिए यह बुरी खबर है। हालांकि, इसका सबसे ज्यादा असर गिरिडीह में होगा। प्रणव वर्मा कोडरमा के पूर्व सांसद रीतलाल प्रसाद वर्मा के बेटे हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से बाहें खोलकर पार्टी में प्रणव का स्वागत किया है। खुद हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके पार्टी में शामिल होने की तस्वीरों को शेयर करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से लिखा गया “आज भाजपा नेता प्रवीण वर्मा और आजसू नेता विकास राणा ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो परिवार का दामन थामा। झामुमो परिवार का कुनबा रात-दिन बढ़ रहा है। आप सभी का झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार में हार्दिक स्वागत है, जोहार।”
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved