
भुवनेश्वर। ओडिशा में तीन ट्रेनों के टकराने के बाद हुए हादसे को अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और इस बीच राज्य में कुछ और दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला बालासोर के रुपसा रेलवे स्टेशन का है, जहां एक मालगाड़ी की बोगी में अचानक ही आग लग गई। बताया गया है कि मालगाड़ी स्टेशन पर ही खड़ी थी, जिसकी वजह से आग को तुरंत बुझा दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved