img-fluid

Bigg Boss 18 : रजत दलाल बोले, मेरी बहन को छेड़ने वाले आज बेड रेस्ट पर है

November 20, 2024

मुंबई। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक हैं रजत दलाल (Silver Broker)। रजत का विवादों से पहले से नाता रहा है। अब हाल ही में रजत ने शो में अपनी बहन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में रजत की कशिश कपूर से लड़ाई हो जाती है और वह रजत को लेकर कुछ पर्सनल कमेंट कर देती हैं। इसके बाद रजत बताते हैं कि जब एक लड़के ने उनकी बहन को छेड़ा था तो उन्होंने क्या किया था।

रजत ने सुनाया बहन का किस्सा
अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिक, ईशा सिंह से बात करते हुए रजत बताते हैं कि उनके पैरेंट्स कितने स्ट्रॉन्ग हैं। रजत आगे कहते हैं, ‘जब मैं छठी क्लास में था एक बाद मेरी बहन को छेड़ता था। उसने बहन को लेटर लिखे। अभी तक वो बेड रेस्ट पर है।’



बता दें कि कशिश और रजत के बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान लड़ाई हुई और वह कहते हैं कि वह लालची नहीं हैं। उन्होंने दरअसल, कशिश के एक शो में प्राइज मनी लेकर शो छोड़ने वाली बात की तरफ इशारा किया। वहीं कशिश भी कहती हैं कि मैंने किसी को गाड़ी से उड़ाया नहीं।

बता दें कि कुछ समय पहले रजत का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बहुत तेज गाड़ी चलाते दिखे थे। उनके साथ उस वक्त जो महिला बैठी थी वो उन्हें ध्यान से चलाने को भी बोलती है। लेकिन वह बोलते हैं कि चिंता मत करो। कुछ देर बाद फिर गाड़ी से एक बाइकर को टक्कर लग जाती है। वहीं रजत बोलते हैं कि वो गिर गया, कोई बात नहीं। रोज का यही काम है मेरा।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने रजत के खिलाफ लीगल एक्शन की मांग की थी। वहीं रजत ने फिर एक स्टेटमेंट जारी किया था कि उन्हें उस इंसिडेंट का कुछ याद नहीं और वह इन सब चीजों को पीछे छोड़ चुके हैं।

Share:

  • UP by-election: मीरापुर में पुलिस पर पथराव, हंगामा, मौके पर पहुंचे एसएसपी

    Wed Nov 20 , 2024
    नई दिल्ली. पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीटों (Assembly seats) पर हो रहे उपचुनाव (UP by-election) के लिए आज मतदान शुरू हो गया है. इन 15 सीटों में 13 सीटें ऐसी हैं, जो विधायकों (MLA) के सांसद (MP) बन जाने के बाद खाली हुई थीं. इसके अलावा एक सीट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved