मुंबई। टीवी का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) शुरुआत से ही फैंस के पसंदीदा शो बना हुआ है। इस हफ्ते की शुरुआत में ही घरवालों के बीच काफी बहसबाजी हो गई।अभिषेक बजाज और अशनूर (Abhishek Bajaj – Ashnoor) की गलती की सजा पूरे घर वालों को मिली। बिग बॉस ने अभिषेक बजाज और अशनूर की गलती की वजह से बिग बॉस ने अभिषेक, अशनूर और मृदुल तिवारी को छोड़कर बाकी सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया। इस फैसले से कुनिका सदानंद और शहबाज सबसे ज्यादा नाराज दिखे। वहीं नॉमिनेट होने के बाद घरवाले अभिषेक और अशनूर से काफा लड़ाई करते हैं।
एपिसोड में अशनूर और फरहाना के बीच जोरदार बहस होती है। अशनूर अमल से कहती हैं कि उनके बारे में गलत बातें न फैलाएं, तो फरहाना भड़क जाती हैं। दोनों एक-दूसरे पर टिप्पणियां करती हैं और झगड़ा बढ़ जाता है। इसी दौरान फरहाना का हाथ गलती से प्रणित से टकरा जाता है और फिर दोनों के बीच भी झगड़ा शुरू हो जाता है।
अभिषेक को समझाते हैं प्रणित
मृदुल, अभिषेक और अशनूर को बताते हैं कि कुछ घरवाले अब खाना बनाने से इंकार कर चुके हैं, इसलिए अब रोटियां उन्हें बनानी होंगी। फिर वे तान्या से बर्तन धोने को कहते हैं, लेकिन वह मना कर देती हैं। इस बीच प्रणित, अभिषेक को समझाते हैं कि मृदुल ने हमेशा उनका साथ दिया है, मगर अभिषेक कहते हैं कि उन्हें कोई नहीं बता सकता कि क्या करना है। नाश्ते के वक्त जब कुनिका और उनका ग्रुप काम से मना कर देता है, तो अशनूर पोहा बनाती हैं। मृदुल पोहा लेकर कुनिका के पास जाते हैं, लेकिन वह कहती हैं कि इसमें नींबू नहीं है।
कुनिका ने घर में किया बवाल
अशनूर बताती हैं कि नींबू डाला है, तभी अभिषेक कहते हैं कि “जो बना है, वही मिलेगा।” मृदुल उन्हें शांत रहने को कहते हैं। बाद में कुनिका किचन में आकर अभिषेक को चेतावनी देती हैं कि सीनियर सिटिजन से उलझने का अंजाम बुरा होगा। कुनिका गुस्से में किचन से पैन उठाकर पूरे घर में बजाने लगती हैं, जिससे माहौल शोर से भर जाता है। इसके बाद फरहाना ताना मारती हैं कि जब काम नहीं करना तो किचन में क्यों आईं, तो कुनिका मजाकिया अंदाज में मुंह बनाकर उन्हें चिढ़ाती हैं, जिसे देखकर सब हंस पड़ते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved