मनोरंजन

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस Yashika Aannand रोड एक्सिडेंट में घायल, दोस्त की मौके पर ही मौत

डेस्क। तमिल फिल्म अभिनेत्री यशिका आनंद (Yashika Aannand) एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यशिका अपने दोस्तों के साथ महाबलीपुरम से चेन्नई लौट रही थीं। उसी दौरान उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। बता दें, इस दुर्घटना मे यशिका की एक दोस्त की मौक पर ही मौत हो गई। वहीं यशिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि गाड़ी में सवार चारों लोग शराब के नशे में थे। रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर से जा टकराई। वहीं पुलिस ने यशिका की मृत दोस्त के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चेंगलपेट अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

आखिर कौन हैं यशिका आनंद?
बता दें यशिका आनंद तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। यशिका ने इंस्टाग्राम के जरिये लोकप्रियता हासिल करने के बाद एक्टिंग में किस्मत आजमाई। यशिका को 2016 में फिल्म Dhuruvangal Pathinaaru से बड़ा ब्रेक मिला था। इसके बाद वह 2018 में बिग बॉस तमिल के सीजन 2 में नजर आईं थी जहां उन्हें एक अलग ही पहचान हासिल हुई। इसके अलावा यशिका साल 2018 में मीटू कैंपेन को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने एक डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

Share:

Next Post

MP: पन्ना में 6 लोंगो पर मौत बन कर गिरी आकशीय बिजली, बारिश ने भी मचाया कहर

Sun Jul 25 , 2021
पन्ना. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) में कई जगह आफत की बारिश हो रही है। एक ओर नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं, दूसरी ओर बिजली गिरने से लोगों की मौत हो रही है। प्रदेश के पन्ना जिले में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। उस वक्त मृतक खेत में धान रोप रहे […]