बड़ी खबर राजनीति

बिहारः मंत्री नहीं बनाने से JDU के 5 MLAs नाराज, शपथ ग्रहण में नहीं लिया हिस्सा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने मंगलवार को अपने नए मंत्रिमंडल का विस्तार (expansion of new cabinet) करते हुए 31 नए मंत्रियों को शामिल किया। जिसमें प्रमुख सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) (Major Allies Rashtriya Janata Dal (RJD)) से 16 मंत्री शामिल हैं। मंत्रियों को पोर्टफोलियो बांटे जा चुके हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जेडीयू (JDU) के पास वित्त और गृह विभाग आया है। जबकि डिप्टी सीएम तेजस्वी (Deputy CM Tejashwi) के पास स्वास्थ्य और तेज प्रताप के पास वन एवं पर्यावरण मंत्रालय आया है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि जेडीयू के पांच विधायकों ने नाराजगी के कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया।


राजभवन में आयोजित समारोह में परबट्टा विधायक डॉ. संजीव कुमार, विधायक पंकज कुमार मिश्रा, बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह और केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा शामिल नहीं हुए। संयोग से ये सभी विधायक भूमिहार जाति के हैं। पांचों ने कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है।

गौरतलब है कि मंत्रिपरिषद में से 11 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद (यू) से, दो कांग्रेस से और एक पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की हम से, एक निर्दलीय से हैं। सबसे ज्यादा 16 मंत्री राजद से बनाए गए हैं। तीन मंत्रियों में महिला शीला कुमारी और लेशी सिंह (दोनों जदयू) और अनीता देवी (राजद) हैं। राजद के कुल सात यादव हैं, जिनमें लालू प्रसाद के दो बेटों के अलावा जद (यू) के बिजेंद्र यादव शामिल हैं।

Share:

Next Post

झंडे के साथ लाठी लेकर चलें कार्यकर्ता, रोकने पर करें कड़ा विरोधः मजूमदार

Wed Aug 17 , 2022
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार (BJP chief Sukant Majumdar) के एक बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है। मंगलवार को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं (party workers) से झंडे के साथ लाठी लेकर चलने और पार्टी के राज्य सचिवालय तक 7 सितंबर के विरोध मार्च के दौरान उन्हें रोकने के प्रयास किए जाने […]