बड़ी खबर

बिहार भाजपा राहुल को रामायण, महाभारत और पुराणों की प्रतियां भी भेजेगी


पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (Bihar BJP) के अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भेजी गई श्रीमदभागवत गीता (Shrimad Bhagwat Geeta) की प्रति के बाद अब भाजपा राहुल को रामायण (Ramayana), महाभारत (Mahabharata) और पुराणों (Puranas) की प्रतियां भी भेजेगी ।


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि कल रविवार की छुट्टी के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल द्वारा राहुल गांधी को प्रेषित श्री मद्भागवत गीता की प्रति पोस्ट नहीं की जा सकी थी। सोमवार को पोस्ट ऑफिस खुलते ही हमने इसे राहुल गांधी के पते पर भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की व्यस्तता को देखते हुए हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें गीता की दो प्रतियां भेजी हैं, जिनमें एक संपूर्ण गीता है और दूसरा पॉकेट एडिशन इससे राहुल जी घर और यात्रा करते हुए दोनों समय गीता पाठ का लाभ ले सकें।

भाजपा नेता ने कहा, राहुल जी गीता को पढ़ कर समझ लें तो हम उन्हें रामायण, महाभारत और पुराणों की प्रतियां भी एक-एक करके भेजी जाएगी। इसके साथ-साथ यदि उन्हें संस्कृत और हिंदी जैसी भारतीय भाषाओं का अर्थ समझने में कठिनाई हो तो हम उन्हें इन भाषाओं के शब्दकोश भी भिजवा सकते हैं।
रंजन ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि गीता ऐसा महाग्रंथ है जो दानवों को भी मानव बना देती है और राहुल गांधी को तो सिर्फ झूठ बोलने और राष्ट्र द्रोहियों का समर्थन करने की ही आदत है। उन्होंने गीता को अच्छे से समझ लिया तो वह धर्म और कर्म दोनों का मर्म जान जाएंगे। इससे उन्हें राष्ट्रवाद का महत्व भी समझ में आ जाएगा।

Share:

Next Post

आजादी के बाद आज सही मायने में भारत पहला जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है : PM मोदी

Mon Nov 15 , 2021
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा है कि आज भारत सही मायने में अपना प्रथम जनजातीय गौरव दिवस (First Tribal Pride Day) मना रहा है। आजादी के बाद देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर जनजातीय कला, संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को गौरव एवं सम्मान प्रदान करने के […]