img-fluid

बिहारः दिलीप जायसवाल की आज BJP प्रदेश अध्यक्ष के पद पर होगी ताजपोशी, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

March 05, 2025

पटना। बिहार बीजेपी (Bihar BJP) के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) की बिहार प्रदेश अध्यक्ष (Bihar State President) के तौर पर ताजपोशी होगी। दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने हाल ही में नीतीश कैबिनेट (Nitish cabinet) में राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की ताजपोशी मंगलवार को होगी। बापू सभागार में होने वाली प्रदेश परिषद की बैठक में उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा। बैठक में प्रदेश, जिला से लेकर मंडल स्तर के 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।


बैठक में प्रदेश भाजपा परिषद के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। जायसवाल ने कहा कि प्रदेश परिषद की बैठक को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। इससे पहले जायसवाल ने नामांकन पर्चा भरा। प्रस्तावक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और विधान पार्षद संजय मयूख बने।

दिलीप जायसवाल पिछले साल जुलाई में बिहार बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार से पहले दिलीप जायसवाल ने 26 फरवरी को पार्टी की एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत की वजह से अपने मंत्री से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद अब वो विधिवत रूप से पार्टी के बिहार प्रदेश अधयक्ष बनेंगे।

Share:

  • 'अनुपमा' में प्रेम-माही के बीच इंटिमेट सीन देख भड़के फैंस, बोले- थोड़ी शर्म करो....

    Wed Mar 5 , 2025
    मुंबई। स्टार प्लस के सबसे पापुलर सीरियल्स में से एक ‘अनुपमा’ (‘Anupama’) बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। हालांकि, सीरियल के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी बवाल मचा हुआ है। सीन में शो के किरदार माही और प्रेम के बीच करीबियां दिखाई गई हैं। सोशल मीडिया हिंदी टीवी सीरियल में इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved