बड़ी खबर

बिहार चुनाव रिजल्ट 2020 LIVE: रूझान आने हुए शुरू, एनडीए 28 और महागठंबंधन ने 52 सीटों पर बनाई बढ़त


पटना। बिहार चुनाव रिजल्ट (Bihar Chunav Result) LIVE UPDATES: तीन चरणों में खत्म हुए बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गणना (Bihar Election Results) शुरू हो गई है। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जैसे-जैसे ईवीएम खुलनी शुरू होंगी तो वैसे-वैसे रूझान आने भी शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि बिहार की सत्ता पर कौन काबिज होने जा रहा है। मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया है।

  • बिहार चुनाव: शुरुआती रूझानों में महागठबंधन 52 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि एनडीए 28 सीटों पर आगे है।
  • शिवहर विधानसभा सीट से आरजेडी के चेतन आनंद आगे चल रहे हैं। बाहुबली आनंद मोहन और पूर्व सासंद लवली आनंद के बेटे हैं चेतन आनंद।
  • शुरुआती रुझानों में महागठबंधन को 42 सीटों पर बढ़त, एनडीए 24 सीटों पर आगे चल रहा है।
  • बिहार रिजल्ट: गया सीट से बीजेपी के प्रेम कुमार आगे चल रहे हैं। महागठबंधन 28 सीटों पर आगे, एनडीए को 22 सीटों पर बढ़त।
  • सिवान से आरजेडी के उम्मीदवार हरिशंकर आगे हैं। सोनपुर से बीजेपी के उम्मीदवार विनय कुमार सिंह आगे हैं।
  • बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।
  • बिहार जेडीयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि एनडीए जीतने जा रहा है। हमारे आकलन में एनडीए की जीत कन्फर्म है। रोजगार को लेकर तेजस्वी यादव ने भ्रम फैलाया।
  • नतीजों से पहले आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा- चंद घंटों का इंतजार करिए, सीएम का चेहरा बदलेगा। राजनीति में ‘नेक टु नेक’ नहीं होता है।
Share:

Next Post

आर्मीनिया-अजरबैजान के बीच खूनी संघर्ष जारी, रूसी हेलीकॉप्टर मार गिराया, दो सैनिकों की मौत हुई

Tue Nov 10 , 2020
येरेवान । अजरबैजान और आर्मीनिया के खिलाफ खूनी जंग चल रही है। रूस ने कहा कि उसके एक सैन्य हेलीकॉप्टर को अजरबैजान के साथ सीमा के पास आर्मीनिया में मार गिराया गया, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई। यह घटना नखचिवान के अजरबैजान के साथ सीमा के पास घटी है। आर्मीनिया और अजरबैजान के […]