
रोहतास. बिहार (Bihar) के रोहतास (Rohtas) जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन (Sasaram Railway Station) पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) में आग लगने की घटना सामने आई है. यह हादसा सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में उस वक्त हुआ, जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम और रेलवे के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
आग लगने के बाद मौके से खतरनाक धुआं निकलने लगा. मौके पर मौजूद कर्मियों ने तुरंत रेलवे स्टेशन पर लगी पानी की पाइप के जरिए आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दी.
राजधानी एक्सप्रेस में आग…
रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले में राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना हुई. रतलाम में रेलवे के कोटा डिवीजन के तहत विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिछा स्टेशनों के बीच, दिल्ली जाने वाली तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक AC कोच में सुबह 5:15 बजे आग लग गई.
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इससे मुंबई-दिल्ली रूट पर कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved