img-fluid

बिहार: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, एक ही परिवार की 5 महिलाएं डूबीं

March 27, 2026

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में रामनवमी के शुभ अवसर पर गंगा स्नान को पहुंची एक ही परिवार की पांच महिलाएं नदी में डूब गईं. घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो महिलाओं को तो बचा लिया, लेकिन एक युवती की मौत हो गई है. वहीं, दो अन्य की तलाश जारी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम लापता महिलाओं की तलाश में जुट गई है.

वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी गंगा घाट पर नयागांव बरियारपुर गांव की रहने वाली महिलाएं और युवतियां स्नान के लिए पहुंची थीं. इस दौरान पांचों गहरे पानी में डूबने लगी. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घाट पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए 3 लोगों को बाहर निकाल लिया, जिनमें से एक युवती की मौत हो चुकी थी. मृतका की पहचान रिट्ठु राय की 18 वर्षीय बेटी सीमा कुमारी के रूप में हुई है.


  • नदी में डूबी सोनी कुमारी और आंचल का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है, जिनकी स्थानीय गोताखोर, नाविक और एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटी हुई हैं. मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है. पीड़ितों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि महिलाएं और युवतियां रामनवमी के अवसर पर गंगा स्नान करने गई थीं. इसी दौरान वह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.

    घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. देसरी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार भी घटना स्थल पर मौजूद है. पुलिस ने सीमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही अन्य की तलाश युद्ध स्तर पर जारी है. घटना से हर कोई हैरान और परेशान नजर आ रहा है.

    Share:

  • शेयर बाजार में दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक! सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी 22850 के नीचे फिसला

    Fri Mar 27 , 2026
    डेस्क। दो दिनों की जबरदस्त तेजी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों को उस वक्त झटका लगा जब बाजार खुलने के बाद धीरे-धीरे बिकवाली बढ़ती गई और अंत में भारी नुकसान के साथ क्लोजिंग हुई। दिन के अंत में सेंसेक्स करीब 1,690 अंक टूटकर 73,583 के स्तर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved