बड़ी खबर राजनीति

बिहार में रैलियों के बाद थकान मिटाने शिमला पहुंचे राहुल गांधी

शिमला। बिहार विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियों के बाद थकान मिटाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक शिमला पहुंचे। वह शिमला के समीप छराबड़ा में बहन प्रियंका गांधी के मकान में ठहरे हैं।

गैर राजनीतिक कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी अकेले ही दिल्ली से राहुल गांधी हवाई जहाज से शुक्रवार की सुबह चंडीगढ़ पहुंचे और उसके बाद से चंडीगढ़ से वे सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे। जानकारी अनुसार गांधी छराबड़ा में अगले दो-तीन दिन तक रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि शिमला से 15 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में आशियाना बनाया है। पिछले वर्ष प्रियंका गांधी ने यहां गृहप्रवेश किया था। अंतिम बार अगस्त माह में प्रियंका अपने पति व बच्चों संग यहां आई थीं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

विकास के नाम पर एक खेंचू (हैंडपंप) भी नहीं लगवाया कमलनाथ ने : ज्योतिरादित्य

Fri Oct 30 , 2020
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के नरवर में शुक्रवार को पोहरी और करैरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव और सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के स्टार प्रचारक राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा।  इस दौरान सभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा […]