
पटना । बिहार (Bihar) के सोनपुर मेले (Sonepur Fairs) में हर साल की तरह इस बार भी देशभर से आए पशु (Animal) और उनके व्यापारियों ने रौनक बढ़ाई है. मेले में गाय, बैल, भैंस और घोड़ों की खरीद-बिक्री तो होती ही है, लेकिन इस साल हरियाणा से आए एक भैसे (buffaloes) ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.
हरियाणा के जींद से लाए गए इस भैसे का नाम ‘राजा’ है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह भैसा न सिर्फ अपनी लंबी-चौड़ी कद-काठी और दमदार स्वास्थ्य के लिए मशहूर है, बल्कि इसकी खासियत इसकी अनोखी खुराक है.
2 करोड़ के भैंसे को देखने के लिए उमड़ी भीड़
राजा को रोजाना सेव, चना, गेहूं का दाना, दूध, और पौष्टिक चारा दिया जाता है. इसके अलावा, इसे सुबह-शाम बियर पिलाई जाती है, जो इसकी चुस्ती-फुर्ती बनाए रखने में मदद करती है.
भैसे के मालिक रामजतन यादव बताते हैं कि राजा हरियाणा की एक खास नस्ल का भैसा है. सोनपुर मेले में राजा को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है, लेकिन बिहार की शराबबंदी नीति के चलते यह भैसा परेशान और सुस्त नजर आ रहा है. पिछले चार दिनों से बिना बियर के राजा का मूड खराब है और वह अपनी नियमित खुराक भी ठीक से नहीं खा रहा है.
शराबबंदी के चलते भैंस को नहीं मिल पा रही है बियर
रामजतन ने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में यात्रा के दौरान सब कुछ ठीक था, लेकिन बिहार में शराब न मिलने के कारण ‘राजा’ की हालत बिगड़ रही है. इसके बावजूद, राजा सोनपुर मेले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved